पुस्तकों से भविष्य निर्माण- डॉ कंचन जैन

 पुस्तकों से भविष्य निर्माण- डॉ कंचन जैन


उप संपादक मदन मोहन सत्य हिंदी टीवी 

उत्तर प्रदेश / पुस्तकें मनुष्य को न केवल विवेकशील बनाती हैं बल्कि जीवन के प्रति लक्ष्य भी प्रदान करती हैं। पुस्तकें एक ज्ञानवर्धक साधन है जो हमें जीवन के रचनात्मकता के प्रति जागरुक करती हैं एवं हमें प्रकृति और प्राकृतिक दयालुता कि प्रति भी सजग बनाती है।

पुस्तकें प्रत्येक काल्पनीय विषय के प्रति जिज्ञासा का समाधान है। पुस्तकें हमें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बना देती हैं। पुस्तकें एक ऐसी जीवन दायिनी औषधि है, जिसके नियमित सेवन से हम स्वस्थ मानसिक शारीरिक और चारित्रिक विकास जैसे गुणों से परिपूर्ण हो जाते हैं।

पुस्तकें हमें गहन और संरचित अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं। पुस्तकों को पढ़ने से हम कई प्रकार के अवसादों एवं मानसिक विकारों से भी बचते हैं, पुस्तकें पढ़ने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि यह हमारे भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य को गुणवत्ता प्रदान करती हैं। पुस्तकें एक ऐसा शस्त्र है जो हमें विश्व विजेता बना सकता है। पुस्तकें हमें हमारे जीवन की कठिनाइयों को दूर करने की प्रेरणा देती हैं। वह हमारी भावनात्मक सहायता करती हैं एवं हमारा मार्गदर्शन करती हैं अर्थात पुस्तकें एक सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक के रूप में एक अमूल्य उपहार हैं।

Post a Comment

0 Comments