डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ।


 


रिपोर्ट/आकाश मौर्य 

मीरजापुर | डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 5 जनवरी 2024 को शपथ ली | जिसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनमोल पाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ स्टैंडिंग काउंसिल उच्च न्यायालय प्रयागराज खंडपीठ लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल रहे | नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय, सचिव कैलाश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूद्रप्रकाश गिरी, राजेश कुमार उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उप सचिव प्रशासन गौरव पांडेय, उपसचिव पुस्तकालय मनीष कुमार सिंह, उपसचिव प्रशासन त्रिपुरारी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडेय, लेखा निरीक्षक लालजी सिंह एवं पदाधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनमोल पाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई | शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने वार्ता के दौरान बताया कि अधिवक्ताओं का हित ही सर्वोपरि है और इसके लिए तन मन धन से अधिवक्ताओं के संघर्ष के लिए तैयार हैं | उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी, कृष्ण मोहन तिवारी, पूर्व सचिव प्रवीण दीक्षित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पांडेय, लाल जी, मुकेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे | मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने किया |

Post a Comment

0 Comments