वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी ही नहीं मानवता भी है मकसूद हुसैन

 वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी ही नहीं मानवता भी है मकसूद हुसैन


उप संपादक मदन मोहन सत्य हिंदी टीवी 

जनपद चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी के डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव के निर्देश पर जय मोहनी रेंज परिसर में को विश्व वन्य जीव संरक्षण दिवस मनाया गया। वनक्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन ने कहा कि लोगों का मानना है कि वन्य जीव हिंसक होते हैं, हमें इनसे दूर ही रहना चाहिए। लेकिन वन्य जीवों से ही हमारे जंगल और हमारे आसपास की दुनिया खूबसूरत है। इन्हें दुत्कार नहीं बल्कि आपके प्यार और दुलार की जरूरत है। ये जीव भी हमारे प्राकृतिक संतुलन बनाए में काफी मदद करते हैं साथ ही वातावरण को शुद्ध बनाने में उनकी भूमिका आम होती है जीव जंतुओं के सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि मानवता भी है और उनकी सुरक्षा के लिए हम संकल्पित हैं। इस मौके पर वनक्षेत्राधिकारी मझगांई प्रमोद सिंह ने कहा कि धरती पर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए जितना जरूरी आदमी है। उतने ही जरूरी जीव जंतु और पादप भी हैं। अगर केवल वनस्पतियों पर निर्भर जीव -जंतु ही धरती पर रहेंगे तो यह धरती, वनस्पति विहीन हो जाएगी। इसलिए दूसरे जीवन को खाने वाले मांसाहारी जीवों का सही अनुपात में सलामत रहना बहुत जरूरी है। ‌लेकिन दुर्भाग्य से यह प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है। इस असंतुलन के कारण मानव- वन्य जीव संघर्ष चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गया है। ‌इस मौके पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, वनदरोगा ओंकार नाथ शुक्ला, प्रसिद्ध कुमार, वनरक्षक मनीष गुप्ता, निर्भय सिंह, चंद्रशेखर, आदित्य सिंह समेत अन्य विभिन्न गांवों के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments