थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा, एक नफर अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम नाजायज हेरोईन बरामद कर, गिरफ्तार किया गया

थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा, एक नफर अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम नाजायज हेरोईन बरामद कर, गिरफ्तार किया गया


रिपोर्टर - आकाश मौर्य सत्य हिंदी टीवी 

सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में दिनांक-24.03.2024 को समय लगभग 18.30 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मातेश्वरी होटल के पास बहदग्राम चिल्काडाड़ से एक नफर अभियुक्त उमेश कुमार भारती पुत्र स्व0 सुदरमन भारती, निवासी निमियाडाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष के कब्जे से 30 ग्राम नाजायज हेरोईन को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-43/2024 धारा 8/21/29 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments