*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत फरहदा में ग्राम प्रधान संदीप मौर्य के सौजन्य से जन चौपाल हुआ सम्पन्न*

 *विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत फरहदा में ग्राम प्रधान संदीप मौर्य के सौजन्य से जन चौपाल हुआ सम्पन्न* 


*उप संपादक आलोक त्रिपाठी सत्य हिंदी टीवी*



नरायनपुर/मिर्जापुर: विकासखंड नारायणपुर के ग्राम पंचायत फरहदा में मोदी सरकार की गारंटी, हमारा संकल्प विकसित भारत को लेकर गारंटी वाली रथ पहुंची।

जन चौपाल का शुभारंभ नोडल अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा विकसित भारत संकल्प  यात्रा रथ को माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। जिसमें जनपद व ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारियों कृषि विभाग, पशु विभाग डॉक्टर सुरेश सिंह, समाज कल्याण से रमाकांत मिश्रा, आरबीआई बैंक से सुरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षा विभाग से चंद्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग से वर्षा राजपूत, महिला कल्याण विभाग से डॉक्टर मंजू यादव, राजस्व विभाग, पेंशन विभाग, आवास विभाग, उज्जवला गैस विभाग, बाल विकास परियोजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना,

 अन्य कई विभागों के कर्मचारियों द्वारा केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पर बता दें कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल (वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार), आशीष पटेल ( मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं वाट माप विभाग उत्तर प्रदेश), अरुण सिंह (सांसद राज्यसभा), राजू कनौजिया अध्यक्ष जिला पंचायत, विनीत सिंह विधान परिषद सदस्य, आशुतोष सिंह विधान परिषद सदस्य, लाल बिहारी यादव विधान परिषद सदस्य, रिकी कॉल विधायक छानबे, रमाशंकर पटेल विधायक मड़िहान, अनुराग सिंह विधायक चुनार, चंद्रप्रकाश सिंह ब्लाक प्रमुख नरायपुर, जगदीश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र एवं अन्य अतिथियों का ग्राम प्रधान संदीप सिंह मौर्य द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्र  देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस डॉ अनिल सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह, अहरौरा जून अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति, भाजपा से घनश्याम सिंह पटेल गीता पटेल

खंड विकास अधिकारी नारायणपुर रामपाल, डीसी एन आर एल.  एम.  मिर्जापुर, ब्लॉक नूडल राजेश कुमार सिंह ए डी ओ सी एवं अपना दल यश तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments