*मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रगति की जानकारी के दृष्टिगत राजनैतिक दलो के साथ मण्डलायुक्त द्वारा बैठक कर की गयी समीक्षा*

 *मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रगति की जानकारी के दृष्टिगत राजनैतिक दलो के साथ मण्डलायुक्त द्वारा बैठक कर की गयी समीक्षा*



रिपोर्ट/ आकाश मौर्य सत्य हिंदी टीवी 

मीरजापुर /मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने  कार्यालय सभागार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के सम्बन्ध में जिला निर्वावचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन व विभिन्न राजनैतिक दलो व सम्बन्धित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/ उप मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर अभियान के प्रगति की जानकारी ली तथा पिछले मतदाता सूची के अनुसार अब बढ़े मतदाओं की संख्या, मतदान केन्द्रो की संख्या, महिला मतदाताओं की संख्या, जेण्डर रेशियो, आदि के प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुये राजनैतिक दलो को भी जानकारी दी गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि मतदाता पुरीक्षण विशेष अभियान के दौरान यदि किसी को कोई सुझाव व शिकायत हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट के पास दर्ज करा सकता है ताकि उस पर सुधार करते हुये त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार किया जा सकें। उन्होने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने सभी राजनैतिक दल अपना सहयोग भी प्रदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल सहित सभी उप जिलाधिकारी व विभिन्न दलो के पदाधिकारी व सदस्य के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments